छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन एवं वीडियो बनाकर महान शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
जालंधर, (रोजाना आजतक)-एन.सी.सी. विभाग तथा के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकैंडरी स्कूल की छात्राओं ने कारगिल विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स ने पोस्टर एवं वीडियोस सांझा कर देश के महान योद्धाओं की कुर्बानियों को याद करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने पोस्टर एवं स्लोगन बनाकर अपनी सृजनात्मकता को पेश करने के साथ-साथ देश की सेवा एवं सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाली महान शूरवीरों की कुर्बानियों को याद किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में जसप्रीत कौर पहले, बबनप्रीत कौर दूसरे एवं लवप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंशु मेहता ने पहला स्थान हासिल किया। जसप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रही तथा लावण्या अरोड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए रिया को चुना गया। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि देश के हित के लिए अपनी कुर्बानियां देने वाले शूरवीरों को हमें हमेशा याद रखते हुए उनकी सोच के अनुसार देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए और यह ही हम सब की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही उन्होंने इस आयोजन के लिए लेफ्टिनेंट सीमा अरोड़ा तथा श्रीमती वीना दीपक के साथ- साथ कॉलेजीएट स्कूल के समूह अध्यापकों द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।