शिल्पा शेट्टी जिम्मेदार हैं कि नहीं, मैं नहीं जानता:मुकेश खन्ना

टीवी एक्टर मुकेश खन्ना हर बड़े मुद्दे पर बेबाकी से अपना पक्ष लोगों के सामने रखते हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने इसपर अपना पक्ष रखा है. उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि राज कुंद्रा या शिल्पा शेट्टी इस मामले में दोषी हैं. लेकिन एक पत्नी होने होने के नाते उन्हें अपने बिजनेस और पति के बारे में 120 प्रतिशत सब पता होना चाहिए. एबीपी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा,”पब्लिक, पब्लिक होती है. वह सिर्फ उतना ही जानती हैं, जितना न्यूज में आता है. हां, लेकिन मैं इस बात से काफी खुश हूं कि आखिर इस केस के बारे में पोल खुली तो सही. राज कुंद्रा जिम्मेदार है कि नहीं ये मुझे नहीं पता, शिल्पा शेट्टी जिम्मेदार हैं कि नहीं, मैं नहीं जानता लेकिन अब जब मामला सामने आया है तो केस सुलझना चाहिए.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *