अर्बन स्टेट फेज-1 में मणप्पुरम गोल्ड में बदमाशों ने लाखों का सोना लेकर फरार हुए बदमाश

जालंधर, (संजय शर्मा/टिंकू कोमल)-अर्बन स्टेट फेज-1 में मणप्पुरम गोल्ड में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। एक कर्मचारी के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। हर चौक पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 6 बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया है ,बताया जा रहा है कि बदमाशों में से दो के पास पिस्टल थी। बदमाशों ने हथियारों के बल पर स्टाफ को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लाखों रुपए का सोना लूटने की बात सामने आई है। वहीं एक कर्मचारी द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उससे मारपीट कर घायल भी किया है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *