जालंधर, (संजय शर्मा)- विधायक बावा हेनरी के दफ्तर के बाहर गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूत्रों से पता चला है कि किसी झगड़े के समझौते के दौरान गोली चली है। वहीं घायल को अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है दो पक्ष यहाँ समझोते के लिए आये थे इसी दौरान पेट्रोल पंप के नजदीक बावा हेनरी के दफ्तर के बाहर एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर गोली चला दी। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।