जालंधर, (संजय शर्मा)-डीजीपी पंजाब द्वारा 15 से 26 जून तक नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। जिसके संबध में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व एडीसीपी-2 अश्विनी कुमार के आदेश अनुसार नशा तस्करी को रोकने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानाें पर विशेष सैमीनार लगाए जा रहे हैं। जिसके चलते एडीसीपी HQ जगजीत सिंह सरोआ एवं एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह के निर्देशानुसार थाना डिवीजन न: 3 के प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की ओर से गत दिवस भगत सिंह चौंक में नशीली दवाओं का दुरुपयोग और अवैध तस्करी सबंधी एक सैमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें लोंगों को नशे के बुरे प्रभावो से जागरूक करवाया गया। इस मुहिम के तहत थाना डिवीजन न: 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह गिल की और से बस स्टैंड और रविदास चौंक के आस-पास स्थित टैक्सी स्टैंड, ऑटो यूनियन , ड्राइवर ,वर्करो और आम जनता को नशे के बुरे प्रभाव से जागरूक करवाया गया ताकि वह अपने आपको व अपने परिवार को नशों से बचा सके। इस मौके नशे की रोकथाम के लिए स्लोगन और पैम्फलेट दिए गए ताकि नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर सकें। इसी तरह एसीपी वेस्ट पलविंदर सिंह व थाना डिवीजन न: 5 के प्रभारी रवींद्र कुमार की ओर से शक्ति पार्क में लोगों को नशों के बारे में शिक्षित करने के लिए एक सैमीनार लगवाया गया, जिसमें एसीपी पलविंदर सिंह ने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस मौके पुलिस अधिकारियों द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से नशा उन्मूलन के लिए नशा तस्करों के बारे में जानकारी देने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके आस-पास कोई नशा बेचता है तो उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस अधिकारी को दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।