पुलिस व एक्साइज टीम ने अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया

जालंधर, (रोज़ाना आजतक)-आदमपुर पुलिस और एक्साइज टीम ने संयुक्त रूप से रेड करके धोगडी रोड से अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस व एक्साइज टीम ने जालंधर के शिव नगर के एक घर में व मकसूदां के अंतर्गत पड़ते नंदनपुर इलाके में कुछ घरों में छापेमारी की तो वहां से 6 बोरी ढक्कन बरामद किये। मिली जानकारी के मुताबिक जहां से पुलिस ने एक शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, वहां से पुलिस को सूचना मिली थी कि नंदनपुर में कुछ घरों में अवैध शराब डंप करके रखी हुई है। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस व एक्साइज टीम अपने लाव लश्कर को लेकर मौके पर पहुंच गई और कुछ घरों में छापेमारी की। इतनी बड़ी तदाद में पुलिस को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को भी उम्मीद थी कि यहां से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद होगी लेकिन पुलिस को एक घर में से 6 बोरी शराब की बोतलों पर लगाये जाने वाले ढक्कन बरामद हुए। जिसे पुलिस द्वारा ज़ब्त कर लिया गया। पुलिस ने शराब तस्करों के लिंक तलाशने में कारवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *