जालंधर, थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने नाबालिगा को बहला-फुसला कर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राम परवेश चौहान पुत्र छत्ते सिंह चौहान निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर बताई गई है। थाना प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर ने बताया कि 19 मई 2021 को राम परवेश चौहान नाबालिगा को बहला-फुसला कर ले गया था। मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश ली गई तो उसे आज तलाश करके आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।