सोने की कीमत में तगड़ी गिरावट हुई

नई दिल्ली, (R.aajtak.com)-सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में जारी हचलच के बीच सोने की कीमत में तगड़ी गिरावट हुई है। इतना ही नहीं चांदी की कीमत भी लुढ़की है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कल यानी 14 जून को सोना 500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता होकर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 48500 रुपये से नीचे आ गया तो चांदी के दाम 72000 रु प्रति किलो के नीचे आ गया। सोमवार को सोने की कीमत में 553 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे 24 कैरेट वाले सोना गिरकर 48475 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पहले शुक्रवार को सोना 49028 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोमवार को चांदी 501 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ। सोमवार को चांदी 72139 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 71638 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *