अयोध्या, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर की जमीन खरीद से जुड़े विवाद पर जिले के अधिकारियों से पूरा ब्यौरा मांगा। अधिकारियों ने उन्हें जमीन से जुड़े कागजात भी दिखाए हैं। राम मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन की कीमत पर कुछ दिनों से राजनीतिक दल ट्रस्ट पर आरोप लगा रहे हैं। मीडिया खबरों के अनुसार, विवाद बढ़ता देख सीएम योगी ने सोमवार को अयोध्या के डीएम और कमिश्नर से पूरा ब्यौरा मांगा। अधिकारियों ने उन्हें पूरी जानकारी दी, जमीन से जुड़े कागज दिखाए। बताया जाता है कि योगी आदित्यनाथ जानकारी से संतुष्ट हैं।