नई दिल्ली, (R.aajtak.com)-शिल्पा शेट्टी पर राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता कुंद्रा ने उनकी शादी तोड़ने का आरोप लगाया था. कविता के इंटरव्यू का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है जिसमें वह शिल्पा पर आरोप लगाती दिख रही हैं. जब शिल्पा को इस बात के लिए ट्रोल किया गया तो आखिरकार राज कुंद्रा ने शादी के 12 साल बाद अपनी चुप्पी तोड़ी. एक इंटरव्यू में अपनी पहली शादी टूटने की वजह पर बात करते हुए राज ने साफ किया कि इसमें शिल्पा का कोई हाथ नहीं है. दोनों उस समय एक-दूसरे को जानते भी नहीं थे.