Jalandhar Lockdown की धज्जियां उड़ा स्विमिंग पुल में नहा रहे लोग, पुलिस ने की रेड, मालिक गिरफ्तार

जालंधर,(विशाल)-रविवार को लगे लॉकडाउन के दौरान चल रहे स्विमिंग पुल पर पुलिस ने दबिश दी। स्विमिंग पूल में नहा रहे छोटे से बड़े बच्चे पुलिस को देख अपने कपड़े पहन वहां से खिसकते हुए नजर आए। पूल मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल एरिया में चौहान नाम व्यक्ति का स्विमिंग पूल है और बच्चे उस में नहा रहे हैं। जिस दौरान पुलिस पार्टी ने वहां रेड की और पुल के मालिक को गिरफ्तार कर थाने ले आए। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि लॉकडाउन दौरान कुछ दिन पहले भी ये स्विमिंग पूल ऐसे ही चल रहा था। जब पुलिस ने रेड की और इसी चौहान पर पर मामला दर्ज किया था, लेकिन छूटते ही इसने कानून की कोई परवाह किये बगैर फिर वोही काम शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *