Parineeti Chopra On Gender Discrimination: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के फैन्स इस खबर से खुश हो सकते हैं, क्योंकी उनकी चहेती अदाकारा अभी सात फेरों के बंधन में नहीं बंधने जा रही हैं. हाल के दिनों में हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री की कई बड़ी और नामचीन कलाकारों ने करियर के बीच में शादी कर अपने फैन्स को चौंका दिया है. बहुत कम फिल्मों से ही अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली परिणीति ने अपनी शादी की बातों को हवा में उड़ा दिया. उन्होंने शादी को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देकर इस कंफ्यूजन को क्लियर कर दिया है. परिणीति ने कहा, ‘हमारे देश में लोग लड़कियों को सिर्फ शादी औऱ बच्चे तक ही देखते हैं आगे उनका कोई करियर नहीं हो सकता है.’ Also Read – ‘संदीप और पिंकी फरार’ की सफलता से खुश हैं Parineeti Chopra, रणबीर कपूर के साथ आएगी अगली फिल्म