आ गया BSNL का जबरदस्त रिचार्ज प्लान, मिल रहा Free Calling

नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL नए ग्राहकों को लुभाने का कोई चांस नहीं छोड़ रही है। बीएसएनएल कंपनी एक के बाद एक अपने मौजूदा ग्राहकों को बनाये रखने के लिए प्लान्स की बौछार कर रही है। इन प्लान्स में फ्री कॉलिंग ही नहीं बल्कि रोजाना 2 जीबी तक हाई स्पीड डेटा भी ऑफर किया जा रहा है।60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले बीएसएनएल के 249 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए रोजाना 2GB Data दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिल रही है। बीएसएनएल के इस प्लान में और भी कई बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जैसे इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। बीएसएनएल के ग्राहक इस प्लान में कुल 120 जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *