पंजाब चुनाव के लिए अकाली दल से BSP का गठबंधन

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसे पंजाब की राजनीति में नया सवेरा बताया तो बीएसपी सुप्रीमो मायावाती ने कहा कि यह राजनीतिक और सामाजिक पहल ऐतिहासिक कदम है। इस बीच, अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने मायावती से फोन पर बात की और जल्द ही पंजाब बुलाने की बात कही। मायावती ने ट्विटर पर 3 ट्वीट्स के जरिए इस गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ”पंजाब में आज शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी द्वारा घोषित गठबंधन यह एक नया राजनीतिक व सामाजिक पहल है, जो निश्चय ही यहां राज्य में जनता के बहु-प्रतीक्षित विकास, प्रगति व खुशहाली के नए युग की शुरुआत करेगा। इस ऐतिहासिक कदम के लिए लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *