जालंधर,(विशाल)-डीसी ऑफिस मुलाजिम यूनियन के सदस्यों ने सप्ताह के पहले दिन गेट रैली निकाली। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने उनकी मांगों को पूरी ना करने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी भी दी। डीसी ऑफिस मुलाजिम यूनियन के जिला अध्यक्ष तेजिंदर सिंह ने कहा कि 6वें पे कमीशन की रिपोर्ट को लागू करने में आनाकानी की जा रही है। इसके अलावा पहले से सेवाएं दे रहे मुलाजिमों को पदोन्नत करने की बजाय उन पर काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है। पिछले लंबे अर्से से अधिकतर सरकारी विभागों में नई भर्ती नहीं की गई है। जिससे पहले से सेवाएं देने वाले मुलाजिमों से ही तमाम काम करवाए जा रहे हैं। इसी तरह सीनियर असिस्टेंट सेल नायब तहसीलदार बनाने का कोटा भी कम कर दिया गया है। जिसके चलते राज्य स्तरीय यूनियन के निर्देशों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है। इस अवसर पर उनके साथ कुलदीप सिंह जसपाल सिंह अजय पाल सिंह सुमित पाल सिंह सहित सदस्य मौजूद थे।