नहीं रही जालंधर की मशहूर ‘परांठे वाली बेबे’, कई दिनों से थी बीमार

जालंधर, फगवाड़ा गेट की मशहूर ‘परांठे वाली बेबे’ माता जी ‘कमलेश कुमारी’ का आज निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय माता ‘कमलेश कुमारी’ का सुबह 10:30 बजे उनका देहांत हुआ। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। वहीं आज अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। बता दें कि बुजुर्ग कमलेश कुमारी फगवाड़ा गेट मार्केट में करीब 30 वर्षों से शाम से आधी रात तक परौंठे बनाने का काम करती थी। बुजुर्ग माता जी की पंजाब के कई गायकों ने इस महिला की पोस्ट शेयर की थी। इस बुजुर्ग महिला के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *