जालंधर, अर्बन स्टेट फेस-1 थाना 7 की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वरुण धवन पुत्र अश्ननी कुमार वासी किला मोहल्ला के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखो ने बताया कि अर्बन स्टेट फेस 2 में गश्त के दौरान पीपीआर मॉल की ओर से उक्त आरोपी आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा तो पुलिस उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से 180 नशीली गोलियां बरामद हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी का पिता किले मोहल्ले में प्राईवेट फाइनेंस का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन का रिमांड हासिल किया है।