इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को दोबारा शुरू करने के लिए कमर कस ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को दोबारा शुरू करने के लिए कमर कस ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई सितंबर-अक्टूबर में सीजन 14 के बाकी बचे 31 मैचों का आयोजन यूएई में करवाएगा. सामने आई जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल सीजन 14 को दोबारा शुरू करने पर आधिकारिक एलान 29 मई को होने वाली स्पेशल जनरल मीटिंग के बाद करेगा.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को कई खिलाड़ियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मई के पहले हफ्ते में टालने का फैसला किया गया था. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक यूएई में लीग की शुरुआत 16 से 20 सितंबर के बीच हो सकती है. 14वें सीजन का फाइनल मुकाबला 9 या 10 अक्टूबर को खेला जाएगा.

इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. बीसीसीआई के पास आईपीएल का आयोजन करवाने के लिए 20 से 22 दिन का ही विंडो है. बीसीसीआई सीजन को पूरा करवाने के लिए 10 डबल हेडर मुकाबलों का आयोजन कर सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *