जालन्धर, आज पंजाब मीडिया एसोसिएशन (PMA) की एक विशेष मीटिंग एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव धामी की अध्यक्षता में जालन्धर वेस्ट के पत्रकारों के साथ कि इस मीटिंग में काम के समय पत्रकारों को आ रही मुश्किलो के बारे में चर्चा की गई और आज के दौर में वेब मीडिया के बढ़ते चलन को देखते हुए वेस्ट के पत्रकार रोहित अरोड़ा ने कहा कि आज के दौर में वेब मीडिया लोगो तक सटीक खबरे सबसे तेज़ पहुँचाने का माध्यम है, इतना ही नही वेलकम न्यूज़ 24 के पत्रकार सूरी ने भी अपने विचार इस मीटिंग में रखे पत्रकार सूरी ने वेब मीडिया के पत्रकार को आ रही मुश्किलो पर कहा कि हमे एक ऐसा प्लेफॉर्म तैयार करना चाहिए जिससे ग्राउंड लेवल पर पत्रकारो को आ रही मुश्किलो का हल किया जा सके और आगे उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार भाइयो को एक जुट होकर काम करना होगा। वही आज की इस मीटिंग में एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव धामी ने इस बात की खुशी जताई कि वेस्ट हल्के के पत्रकारों ने आज एसोसिएशन के साथ मिलकर चलने का फैसला किया है और एसोसिएशन के साथ मिलकर पत्रकारों के हितों के लिए काम करेंगे। इस मोके पर एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव धामी, सतीश कश्यप, संदीप धामी,एसके पांडे, राजिंदर कुमार, विक्रम भंडारी, वेस्ट से पत्रकार रोहित अरोड़ा, पत्रकार सूरी बाबा गुरमीत सिंह ज्ञान पूर्ति पेपर और न्यूज इंडिया जी चैनल दे मुख्य संपादक. राहुल के अन्ये पत्रकार मोजूद थे।