
द जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने पंजाब सरकार के नाम डीसी घनश्याम थोरी को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने मांग की की सभी फोटोग्राफर्स अपनी-अपनी दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साल भी लॉकडाउन के चलते उनका कारोबार काफी ठप हो गया था इस बार भी लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के दौरान जहां पंजाब सरकार ने मिनी लॉकडाउन ऐलान किया है, वहीं कुछ दुकानों को छूट भी दी गई है इसी तरह फोटोग्राफर के दुकानों को भी छूट दी जाए, ताकि उनका कारोबार फिर से चल पड़े।उन्होंने कहा कि आजकल स्कूलों में एडमिशन शुरू हो चुका है विवाह शादियों व किरिया में भी फोटोग्राफ्स की जरूरत होती है। फोटोग्राफ की दुकानों में किसी भी तरह की भीड़ नहीं होती है। सरकार उन्हें दुकान खोलने की इजाजत दे। सरकार द्वारा दिए गए सभी हिदायतों का पूरा पालन किया जाएगा। इस दौरान रमेश गाबा रमेश हैप्पी, संदीप कुमार, सुरेंद्र वेरी, राजेश थापा, राजेश शर्मा व अन्य सभी उपस्थित हुए।