प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग से कोरोना वैक्सीन कैम्प लगाया

जालंधर, (संजय शर्मा/टिंकू कोमल)- महामारी के इस दौर में अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की समस्याओं और कोरोना से सम्बंधित खबरों को पंजाब सरकार व जिला प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को फ्रंटलाइन वारियर्स की श्रेणी में शामिल किए जाने के बाद प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग से आज रेड क्रॉस भवन में कोरोना वैक्सीन कैम्प लगाया गया। प्रधान सुरिंदर पाल की देखरेख में कैम्प लगाया गया । इस दौरान सरकार द्वारा मंजूरशुदा पत्रकारों येलो व ब्लू कार्ड वालो को वेक्सीन लगाई गई। तदोपरांत अन्य पत्रकारों को वेक्सीन लगाई गई। सरकार की ओर से शुरू की गई इस मुहिम का प्रधान डॉक्टर सुरिंदर पाल ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *