जालंधर,(विशाल)-कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पंजाब में हुए मिनी लाकडाउन की गाइडलाइन के तहत नगर निगम में भी कायदे कानूनों का पालन सख्ती से कराने का अभियान शुरू हो गया है। नगर निगम मुख्यालय में एंट्री के दो रास्तों में से एक को पक्के तौर पर बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ एक रास्ते से ही एंट्री होगी और वहां पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है। बिना मास्क के कोई भी निगम दफ्तर में एंट्री नहीं कर पाएगा चाहे वह उपभोक्ता हो या नगर निगम का मुलाजिम।निगम की एंट्री पर ही हर आने वाले का बुखार चेक होगा और हाथ सैनिटाइज करवाए जाएंगे। जिसे बुखार होगा उसे एंट्री नहीं दी जाएगी और ना ही मास्क पहने बिना कोई प्रवेश करेगा। निगम की सभी ब्रांच में भी मुलाजिमों की गिनती 50 फीसद कर दी गई है और किस दिन किस डिपार्टमेंट में काम होगा यह भी शेड्यूल बन गया है