जालंधर, (संजय शर्मा/टिंकू कोमल)-करोना के प्रभाव से बचने के लिए दिल्ली, मुंबई पूरी तरह लाकडाउन किया गया है। वहीं पंजाब में 15 मई तक लाकडाउन किया है। डीसी द्वारा जारी व्यान का शहर वासियों ने पूरी तरह पालन करते नजर आए। आज शहर में करियाना स्टोर, पेंट दुकान, वाहन रिपेयर, मोवाईल शाप, पैट्रोल पंप, दुध दही,मीट की दुकाने, जरूत सेवाएं, मैडिकल स्टोर, लैबोटरी आदि दुकानें खुली नजर आई। कई एरिया में लोग सड़के व गलियों में गप्पे लगाते नजर आए। वहीं अर्बन स्टेट-1, माडल टाऊन में दुकाने भी कम खुली नजर आई। प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाइन का शहर में पूरी तरह से पालन किया गया।