जालंधर, मकसूदां में लगने वाली सब्जी मंडी को लेकर कुछ सख्त कदम उठाए हैं। मंडी में आने वाले रिटेल ग्राहकों की एंट्री बंद कर दी है। अब आम लोग सब्जी मंडी में जाकर सब्जी नहीं खरीद सकेंगे। मंडी में केवल सब्जी बेचने वाले लोग जाकर ही सब्जी ले सकेंगे। मंडी में सब्जी वालों की रेहड़ियां तो जा सकेंगी लेकिन दोपहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मंडी में आने वाले सब्जी बेचने वाले भी एक वाहन पर दो से अधिक लोग नहीं जा सकेंगे। पुलिस ने सभी गेट बंद कर दिए हैं तथा बकायदा पास के साथ ही एंट्री दी जा रही है।