बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी बेबाक बयान और निडरता के लिए भी जानी जाती हैं. इस मामले में उनके कई फैन उन्हें सपोर्ट भी करते हैं. अब कंगना रनौत ने बिना आलिया भट्ट और उनकी आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नाम लिए तंज कसा है.कंगना रनौत उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें कहा गया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते थलाइवी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. कंगना रनौत ने इस खबर को ‘फर्जी प्रोपेगैंडा’ बताया है. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक ऐलान किया. उन्होंने लिखा,”थलाइवी का डिजिटल राइट अमेजन(तमिल) और नेटफ्लिक्स (हिंदी) के साथ है.”कंगना ने आगे लिखा,”दोनों में से कोई भी थिएटर में रिलीज होने से पहले अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं कर सकता है. थलाइवी थिएटर में रिलीज होने की हकदार है और मेकर्स इसके लिए सुनिश्चित हैं. फर्जी प्रचार करने करने वाली बिकाऊ मिडिया के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.”