युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

जालंधर,(विशाल)- थाना भार्गव कैम्प के अंतर्गत न्यू मॉडल हाउस में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नारायण पुत्र हरपाल निवासी न्यू मॉडल हाउस के रूप में हुई है। मृतक के पिता हरपाल ने बताया कि वह काला पीलिया बीमारी से ग्रस्त था। इसी के चलते उसने आज फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी
युवक के पिता हरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा पीलिया से ग्रस्त होने के साथ साथ बेरोजगार भी था जिसके चलते वह काफी परेशानी में था। उसने कहा कि उसके फंदे से लटक कर खुदकुशी करने बारे आज सुबह उस समय ही पता चला जब वह फैक्ट्री से काम कर के लौटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *