शहर के निजी स्कूल से चौकीदार की लाश बरामद,

जालंधर,(विशाल)-शहर के एक निजी स्कूल में चौकीदार का काम करने वाले शख्स की संदिग्ध हालात में मौत का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल की प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि कमाता प्रसाद नाम का यह शख्स 2019 से यहां काम करता था। उसकी लाश स्कूल में उसके कमरे में संदिग्ध हालत में पड़ी हुई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। वह स्कूल में चौकीदारी के साथ-साथ माली का भी काम करता था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।मौके पर पहुंचे जालंधर मॉडल टाउन के ए.सी.पी हरिन्दर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने लाश की प्राथमिक जांच की जिसमें मृतक के नाक से खून निकल रहा था और वह अपने बिस्तर से नीचे गिरा हुआ पाया गया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *