जालंधर, (विशाल)-न्यू देयोल नगर में सोमवार एक घर में घुसे चोर को लोगों ने काबू कर लिया। चोर का एक साथी और भी था, जो भागने में कामयाब हो गया। जिस चोर को लोगों ने पकड़ा उसके पास घर से चुराई टूटियां, पाइप और अन्य सामान था।न्यू देयोल नगर में रहने वाले अवतार सिंह मिन्हास ने बताया कि वह घर के बाहर कर रहे थे कि इसी दौरान घर के बाहर दीवार से एक युवक कूदा, जिसके हाथों में एसी की पाइप पकड़ी हुई थी। उन्होंने भाग कर उसे काबू किया तो पता चला कि वह अंदर से टूटियां, पाइप वगैरह सब उतार लाया है। उसका साथी थोड़ा सामान लेकर भाग गया और वह यह समान लेकर निकलने वाला था।अवतार सिंह ने बताया कि प् चोर को पकड़ा और तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया