निःशुल्क यात्रा सुविधा को लेकर महिलाओं में भारी क्रेज

जालंधर,(विशाल)- पंजाब सरकार की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दिए जाने के मात्र 2 सप्ताह में ही पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो-1 ने महिला यात्रियों को 31 लाख रुपये से ज्यादा की निःशुल्क यात्रा करवाई है। पंजाब सरकार ने गत 1 अप्रैल को प्रदेश की सरकारी बसों में पंजाब की महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। निःशुल्क यात्रा सुविधा को लेकर महिलाओं में भारी क्रेज है।पंजाब रोडवेज जालंधर एक डिपो के आंकड़ों का आकलन किया जाए तो पता चलता है कि साधारण दिनों में निःशुल्क यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की गिनती आमतौर पर 44 फीसद के लगभग रहती है, 11 अप्रैल को यह 64 फीसद तक जा पहुंची। पंजाब रोडवेज जालंधर के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने बताया कि उनके पास 1 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक के आंकड़े पहुंच गए हैं। इसमें महिला यात्रियों को निःशुल्क टिकटों की बिक्री 31 लाख से ज्यादा हो चुकी है।पंजाब की सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा का असर प्राइवेट बसों के ट्रैफिक पर भी पड़ा है। जहां सरकारी बसों में एकाएक यात्रियों की संख्या बढ़ गई है तो कोरोना काल में सवारियों को तरस रही प्राइवेट बसों के संचालकों ने कम यात्री देख अपनी बसों में भी एक के साथ एक फ्री का ऑफर दे दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *