गर्म हवाओं से कैसे बचें? लू की चपेट में आने पर तुरंत आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में गर्म हवाओं के थपेड़ों से परेशान होना वाजिब है. कुछ ही दिनों में सूरज की तपती गर्मी और तेज हवाओं की वजह से लोग घरों से बाहर निकलना कम कर देंगे. इस मौसम में लू  लगने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है. ऐसे में लू से बचाव  करना बहुत जरूरी होता है. कोरोना  के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए घर से कम ही निकलें. कुछ घरेलू नुस्खे  आजमाकर अपना ख्याल रखा जा सकता है. गर्मी के मौसम में हीटस्ट्रोक  से बचने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. अगर आप धूप में घर से बाहर निकल रहे हैं तो अपना खास ख्याल रखें. जानिए लू से बचाव के तरीके कभी भी खाली पेट घर से बाहर न निकलें  घर से पानी पीकर निकलें और पानी की बोतल साथ लेकर भी जाएं  बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने के बजाय हल्की-फुल्की चीजें खाएं  घर से बाहर जाते समय मुंह में सौंफ या इलायची रख लें. गर्मी से राहत पाने के लिए आम पना, शिकंजी, ठंडाई, नारियल पानी, लस्सी, गन्ने का जूस और बेल शर्बत जैसी ड्रिंक्स लेते रहें. इससे आपको ठंडक मिलेगी.  संतरा, खीरा, मौसमी, अंगूर, तरबूज, खरबूज, खीरा व ककड़ी जैसे मौसमी फलों का सेवन करते रहें. इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे. जब भी घर से बाहर जाएं तो सिंथेटिक कपड़ों की जगह पूरी बांह वाले ऐसे कपड़े पहनें, जो सूती और हल्के रंग के हों. अपने चेहरे को सूती और मुलायम कपड़े से ढक लें. साथ में सनग्लासेस और छाता भी कैरी करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *