बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जाने कुछ महीने पहले बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी की। इसके बाद अभी कुछ दिनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। दीया इन दिनों सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने अपने पति वैभव की बेटी समायरा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें वैभव, दीया और समायरा के साथ-साथ वैभव की एक्स वाइफ व जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनयना रेखी भी नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को सुनयना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें समायरा केक काटती नज़र आ रही हैं। इससे बाद वैभव अपनी बेटी को केक खिलाते हैं। केक कटने के बाद दीया भी कुछ बोलती हैं, जिसका जवाब सुनयना देती हैं। वीडियो में फैमिली बॉन्डिंग साफ देखने को मिल रही है।