देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते केस ने आम जनता के लिए संकट की स्थिति पैदा कर दी है। मगर सरकार द्वारा देशभर में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ कोरोना वैक्सीन की पहल भी शुरू की है। इस पहल का हिस्सा होते हुए अभिनेता सोनू सूद ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है। गरीबों और मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने बुधवार को पंजाब के अमृतसर के अस्पताल में टीका लगवाया।