कच्चे तेल की कीमतों में कटौती के बीच गुरुवार को भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पेट्रोल डीजल के दाम 30 मार्च के बाद से स्थिर बने हुए हैं। बता दें कि पांच राज्यों में चुनाव के बीच 27 फरवरी के बाद से पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। बल्कि तेल की कीमतों में गिरावट जरूर आई है। दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमत में और गिरावट आई है। अमेरिका में कल ब्रेंट क्रूड (Brent crude oil) का दाम 0.29 डॉलर घट कर 62.87 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। यूएस वेस्ट टैक्सस इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी 0.36 डॉलर की नरमी के साथ 59.41 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था तेल कंपनियों ने आखिरी बार 30 मार्च को कीमतों में बदलाव किया था। उस दिन पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल 23 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था। उसके बाद से कीमते स्थिर हैं। दिल्ली में आज (मंगलवार) पेट्रोल 90.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल के भाव बढ़कर 80.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। मुंबई में पेट्रोल के दाम 96.98 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल यहां 87.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।