जालंधर,(विशाल)- थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत पड़ते न्यू शीतल नगर में स्थित गली नंबर-3 के मकान नं -2 में रहने वाले एक व्यक्ति पर अवैध शराब बेचने के आरोप लगे हैं। ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के प्रधान राजीव शर्मा ने शिकायत दी थी कि उक्च व्यक्ति लड़कियों को तेजाब फेंकने का डर दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। इसी शिकायत के आधार कारवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने उक्त घर में छापेमारी कर वहां से बड़ी गिनती में तेजाब की बोतलें बरामद की है। आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने उसके रिश्तेदार को राउंडअप कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात आरोपी के पास 30 डिब्बे तेजाब की बोतलों के आए थे जिसमें से पुलिस ने 14 डिब्बे तेजाब की बोतलों के बरामद कर लिए है। आरोपी बोतलों पर टॉयलेट क्लीनर के लेबल लगाकर उसमें तेजाब अवैध रूप से बेच रहा था