श्मशान भूमि पर बने प्रचीन मन्दिर को तोड़ने पर आहत हिन्दू संघठनो ने किया विरोध प्रदर्शन

जालंधर में थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते बस्ती दानिशमंदा शमशान घाट में दशकों पुराना शिव मंदिर तोड़ने तोड़ दिया गया जिसकी जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भारी रोष पैदा हो गया लोगो ने यह आरोप लगाया कि कुछ शरारती लोगो ने जानबूझ कर इस कार्य को अंजाम दिया है मन्दिर में रखी देवी देवताओं की मूर्तियां भी खंडित कर मलबे में तब्दील कर दी गयी। जब इस बात की जानकारी हिन्दू संगठनों तक पहुंची तो हिन्दू संगठनों के लोग वहाँ मौके पर पहुंच गए और मंदिर तोड़ने को लेकर हिंदु संगठन विरोध पर उतर आए और उन्होंने तालाब में बड़ा प्राचीन मंदिर तोड़ने का विरोध करते हुए कहा कि जिन शरारती लोगों ने यह असहनीय कार्य किया है इसके पीछे कहीं उन लोगो का निजी स्वार्थ तो नही छिपा हुआ अन्यथा ऐसा कार्य करना तो कोई सोच भी नही सकता। अब पुलिस को उन लोगो पर सख्त कानूनी धाराओं में कार्रवाही करनी चाहिए। हंगामे को देखते हुए डी.सी.पी नरेेेश डोगरा, ए.सी.पी वैस्ट पलविंदर सहित कई पुलिस मुलाजिम मौेके पर पहुंचे। इस मौके पर दिनेश कपूर, मुनीष शर्मा, , रोहित जोशी, सुनील बंटी, अमित तनेजा, अमित अरोड़ा, शीतल अंगुराल, राकेश काला प्रधान, कमल चौधरी, काला बाबा व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *