सोनू सूद के नाम पर ठगी करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 एक्टर सोनू सूदने उनके नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए मंगलवार को तेलंगाना पुलिस का आभार व्यक्त किया. व्यक्ति पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को धोखा देने और उनसे पैसे लेने के लिए सोनू सूद के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप है. रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने सोनू सूद का सलाहकार होने का दावा करके लोगों को धोखा दिया. एक्टर ने धोखेबाजों को नसीहत भी दी है. उन्होंने उन्हें इस तरह की गतिविधियों से बचने की सलाह देते हुए कहा है कि वह नहीं सुधरते हैं तो जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *