गुडबाय’ में अमिताभ बच्चन संग जमेगी नीना गुप्ता की जोड़ी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी

बधाई हो’ फेम नीना गुप्ता  फिल्म ‘गुडबाय’ में महानायक अमिताभ बच्चन  की पत्नी की भूमिका निभाएंगी. यह पहली बार है जब बिग बी और नीना गुप्ता साथ में काम करेंगे. इसे लेकर नीना का कहना है कि उन्हें अपना रोल बहुत पसंद आया है और वह बिग बी के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं. नीना ने कहा, ‘जब विकास ने मुझे फिल्म सुनाई तो मैं बहुत खुश हुई. यह कमाल की स्क्रिप्ट है. यहां तक कि रोल भी बहुत खूबसूरती से लिखा गया है और मैं बच्चन साहब के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है और मैं इसके लिए बहुत खुश हूं.’ कुछ समय पहले ही बच्चन ने नीना गुप्ता की 2018 में आई फिल्म ‘बधाई हो’ में उनके काम की सराहना की थी. बता दें कि विकास बहल द्वारा निर्देशित ‘गुडबाय’ में दक्षिण की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन की बेटी का किरदार निभाने वालीं हैं. इस फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *