ज़िला प्रशासन द्वारा 10 अप्रैल से गेहूँ की ख़रीद के सभी प्रबंध पूरे -डिप्टी कमिश्नर

जालंधर,(विशाल)-ज़िला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए ज़िले में गेहूँ की ख़रीद प्रक्रिया को सभ्यक ढंग से पूरा करने के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए है। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब की मंडियों में किसानों की फ़सल का एक -एक दाना ख़रीद करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि किसानों की सुविधा के लिए गेहूँ की ख़रीद के दौरान पुख्ता प्रबंध किये जा रहे है। उन्होनें बताया कि मौजूदा समय दौरान कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए गेहूँ की ख़रीद प्रक्रिया को सभ्यक और अलग ढंग से पूरा करने के लिए मंडियों में विस्तार करते हुए नयी मंडियां बनाई जा रही है, जिस तरह पिछले साल गेहूँ और धान की ख़रीद दौरान किया गया था। उन्होनें बताया कि इस उदेश्य के लिए स्टोरेज प्वाईंट, पंजाब सरकार के खाली स्थानों और शैलरों को इस्तेमाल किया जायेगा। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इससे जहाँ मंडियों में किसानों की भीड़ कम होगी ,वही साथ ही मंडियों में सामाजिक दूरी को भी बरकरार रखा जा सकेगा डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मंडियों में आसानी से गेहूँ लाने के लिए मंडी बोर्ड की तरफ से 10 अप्रैल से शुरू हो रहे गेहूँ के ख़रीद सीजन दौरान विशेष पास जारी किये जाएंगे। उन्होनें कहा कि गेहूँ की सभ्य ख़रीद के साथ-साथ कोरोना वायरस को फैलने से रोकना पंजाब सरकार और ज़िला प्रशासन की प्राथमिकता होगी। उन्होनें किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी सोने जैसी फ़सल को हर कीमत पर खरीद कर उठाया जाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *