बस्ती गुजां में हमलावरों ने तेजधार हथियारों से कई लोगों पर किया हमला

जालंधर,(विशाल)- जालंधर के बस्ती गुजां में सरेआम गुंडागर्दी से लोग दहल गए। इस दौरान कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला करते हुए कुछ लोगों को घायल कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से एक दूसरे पर पत्थर भी बरसाए गए। हमलावरों के एक पक्ष ने वहां से निकल रहे राहगीरों पर भी हमला कर दिया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।बस्ती गुजां निवासी विनोद और बस्ती दानिशमंदां निवासी अजय ने बताया कि वह बस्ती गुजां से निकल रहे थे। इस दौरान वहां पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। वह लोगों की भीड़ में खड़े थे। इसी बीच एक पक्ष के युवकों ने उन पर बिना वजह हमला कर दिया और घायल कर दिया। सारी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस में फुटेज कब्जे में ले ली और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *