अस्पताल में सिरिज की कमी, टीका लगवाने वालों को हुई परेशानी

संवाद सहयोगी, कपूरथला : सिंधवा दोना के अलावा गांव काला संघिया के सरकारी अस्पताल में सिरिज की कमी के कारण शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने अस्पताल में पहुंचे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 40 से 60 वर्ष तक आयु के लोगों ने कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाने के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक डाक्टरों का इंतजार किया। जब अस्पताल के ड्यूटी कर्मचारियों को वैक्सीन नहीं लगाने संबंधी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दवाई पहुंचते ही टीका लगाना शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, अस्पताल के ही कर्मचारियों ने बताया कि टीके तब ही लगेंगे जब अस्पताल में सिरिज होगी। सिधवा दोना के 65 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि वह सुबह 10 बजे टीका लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच गए थे लेकिन अस्पताल में टीका लगाने वाली सिरिज नहीं थी। सीनियर मेडिकल अधिकारी काला संघिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में जल्द ही सिरिज पहुंचाई जा रही है। उसके बाद टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *