जालंधर,(विशाल)-सरकारी गोशाला कन्नीयां कलां का पहली बार दौरा करने आए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने संस्था को चलाने के लिए प्रयोग की जा रही कार्यशैली का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों के चारे से लेकर आ रहे दान और सरकारी सहायता के तहत आ रहे पैसों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि गोशाला के सुधार के लिए 38 लाख रुपये भेजे जाएंगे। थोरी ने कहा कि गोशाला जहां सरकारी प्रयासों से चल रही है, वहीं गिल वेलफेयर चेरिटेबल सोसायटी का कार्य भी प्रशंसनीय है। इस मौके पर एसडीएम शाहकोट डा. संजीव कुमार शर्मा, तहसीलदार शाहकोट प्रदीप कुमार, सीनियर वेटरनरी अफसर नकोदर डा. गुरदीप सिंह, वेटरनरी अफसर डा. अमनदीप, गिल वेलफेयर चेरिटेबल के सरपरस्त राज गिल आदि उपस्थित थे।