जालंधर,(विशाल)-जिले के अधिक से अधिक लाभपात्रियों को टीकाकरण मुहिम के दायरे में लाने के लिए एसडीएम जैइंद्र सिंह ने बैठक की। आदमपुर में जन प्रतिनिधियों सरपंचों-पंचों व पार्षदों से लाभपात्रियों को कोविड टीकाकरण लगवाने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम ने कहा कि कोविड-19 के केसों के मद्देनजर सभी योग्य लाभपात्रियों का टीकाकरण करवाना समय की मुख्य जरूरत है जोकि केवल लोगों की भागीदारी से ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग लोगों के सहयोग से ही जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी योग्य लाभपात्रियों को वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सरकार की तरफ से जारी हिदायतों का पालन करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर आदमपुर मार्किट कमेटी चेयरमैन गुरदीप सिंह, नायब तहसीलदार वरिदर भाटिया, एसएमओ डा. रीमा गोगिया व अन्य मौजूद थे।