मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 11 जनवरी को बेटी की मां बनी हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी का नाम वमिका रखा है। अब अनुष्का शर्मा काम पर लौट आई हैं, हाल ही में अनुष्का शर्मा वैनिटी वैन के बाहर स्पॉट की गईं। पहले खबरें थीं कि अनुष्का शर्मा मई में काम पर लौटेंगी मगर अनुष्का ने मार्च में ही शूटिंग शुरू कर दी है। वैसे अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई बड़े ब्रैंड के लिए शूटिंग कर चुकी हैं।