जालंधर (विशाल) कैंट में घर-घर जाकर कचरा उठाने का काम बुधवार को शुरू हो गया। सीईओ ज्योति कुमार ने छावनी क्षेत्र के घरों से कचरा लाने के लिए कैंट बोर्ड कर्मियों को ई-रिक्शा सौंपे। कैंट बोर्ड दफ्तर में ई-रिक्शा की पूजा अर्चना के उपरांत सीईओ ज्योति कुमार ने छह नई ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर छावनी के विभिन्न इलाकों से कचरा उठाने के लिए रवाना किए।इस मौके पर स्वच्छता अधीक्षक सुरजीत राम ने छावनी निवासियों से अपील की कि सभी कैंट निवासी अपने घर व दुकान का गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कूड़ेदानों में इकट्ठा करें व ई-रिक्शा कर्मी को अलग अलग रूप में ही दें। इस मौके पर डिप्टी सीईओ सुधीर कुमार, कार्यालय अधीक्षक राजेश अटवाल, डिपल आदि मौजूद थे।