आम आदमी पर पड़ी महंगाई की की एक और मार: जालंधर में दूध के रेट 3 रुपए प्रति किलो बढ़े,

जालंधर-(विशाल),कोरोना काल में बंदिशों से जूझ रहे आम आदमी पर एक और बड़ी मार पड़ी है। डेयरी कारोबारियों ने जालंधर में दूध के रेट 3 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए हैं। बुधवार को डेयरी कांप्लेक्स जमशेर खास की खालसा डेयरी वेलफेयर सोसाइटी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। पहले दूध का रेट 56 रुपए प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 59 रुपए प्रति किलो हो गया है।सोसाइटी के प्रधान बलविंदर सिंह संधू, जनरल सेक्रेटरी अश्विनी कपूर,चेयरमैन अमनदीप सिंह, उपप्रधान बलविंदर चोपड़ा व बंटी कपूर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के साथ पिछले साल कोरोना के चलते दूध के रेट नहीं बढ़ाए गए थे। जिस वजह से डेयरी फार्मरों ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के रेट बढ़ने के साथ पशुओं के चारे, दलिया आदि के रेट काफी बढ़ चुके हैं, जिस वजह से पहले वाले रेट पर अब दूध नहीं बेचा जा सकता। उन्होंने कहा कि कारोबार चलाना तो दूर, वह लेबर का खर्चा तक नहीं निकाल पा रहे।उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की मांग करते हुए कहा कि डेयरी फार्मरों की मजबूरी है, इसलिए रेट बढ़ाने पड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *