जालंधर,(विशाल)- सतगुरु कबीर जी का प्रकाशोत्सव 24 जून वीरवार को मनाया जाएगा। प्रकाशोत्सव को लेकर जिले में चार अप्रैल से प्रभातफेरियों का दौर शुरू होगा। इसके तहत जिले के सभी कबीर मंदिरों से प्रभात फेरी निकालकर लोगों को इस पावन पर्व को मनाने व इसमें शामिल होने का आह्वान किया जाएगा। इस संबंध में सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले भर की कबीरपंथी सभाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य मंदिर के अध्यक्ष राकेश भगत व चेयरमैन सतीश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते प्रभातफेरी निकालने के दौरान पूरी तरह से सावधानी बरतनी होगी। इसके तहत सेवादार तैनात करके लोगों को चेहरे पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने व सरकारी निर्देशों की पालना करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान भी सरकार की ओर से जारी की गई हिदायतों को लागू करने के लिए निरंतर मुहिम चलाई जाएगी। इस मौके पर समारोह मनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सतगुरु कबीर सभा तिलक नगर के अध्यक्ष शिव कमल, सतगुरु कबीर सभा ईश्वर नगर से सोनू भगत सिंह का भगत जनक राज, राजेश भगत, विशंभर भगत के अलावा सतगुरु कबीर सेना के प्रधान विजय मिंटू, अमित भगत, दीपक भगत, बलविंदर भगत, डा. चमनलाल राजेंद्र भगत, सुरेंद्र भगत, राकेश बब्बल, अजय, नोनू, बंटी संदल, जनक राज, रोशनलाल, दिशांत भगत, कपिल भगत, सिकंदर भगत व अन्य कई मौजूद थे।