जालंधर पीएपी में गोली लगने से ASI Paramjit Singh की मौत

जालंधर-(विशाल)-जालंधर में एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। पीएपी के गेट पर ड्यूटी दे रहे एएसआइ की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पीएपी के गेट नंबर 3 पर एएसआइ परमजीत सिंह (55) ड्यूटी दे रहे थे, बंदूक नीचे गिरने से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे उनकी आंख में जाकर लगी जो की सिर से पार हो गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई एसीपी कैंट मेजर सिंह व एसएचओ कैंट अजायब सिंह मौके पर हैं। परमजीत पीएपी के अंदर ही क्वार्टर में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *