कंगना रनौत ने पोस्ट में जमकर की सान्या मल्होत्रा की तारीफें

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए कई बार हैरान कर देने वाली बातें करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में कंगना का एक पोस्ट जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की जमकर तारीफें कर डाली हैं। कंगना ने ये तारीफें सान्या की फिल्म ‘पगलैट’ को लेकर की हैं। वहीं अचानक कंगना से अपनी तारीफें सुनकर सान्या भी इमोशनल होती दिखाई दीं। कंगना ने अपने ट्विटर एकाउंट पर सान्या का एक पोस्ट रीट्वीट करते हुए लिखा- ‘वो इतनी अच्छी हैं… मैं खुश हूं कि लोग उनका टैलेंट पहचान रहे हैं, मैंने सुना है कि #PagglaitOnNetflix अदभुत काम कर रही है… तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं सान्या तुम सबकुछ डिजर्व करती हो और बहुत कुछ भी…तुम्हें ढेर सारा प्यार’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *