कांग्रेस के बड़े नेता के बेटे की पत्नी की तस्वीर का किया इस्तेमाल

तमिलनाडु में अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचार के मोर्चे पर फजीहत का सामना करना पड़ा है. बीजेपी की तमिलनाडु यूनिट ने पार्टी का वीडियो पोस्ट किया, जो प्रचार का हिस्सा था. लेकिन इस वीडियो में जिस महिला कलाकार को दिखाया गया वो कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम की पत्नी श्रीनिधि चिदंबरम थीं. जब इस बात का खुलासा हुआ तो बीजेपी ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो को हटा दिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की पत्नी श्रीनिधि चिदंबरम एक आर्टिस्ट हैं, साथ ही मेडिकल प्रोफेशनल भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *