टीवी की एक्ट्रेस निया शर्मा आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं. निया को भारतीय टीवी की दुनिया में सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है. निया अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हमेशा ही अपने चाहने वालों को सरप्राइज कर देती हैं. एक बार फिर निया शर्मा ने अपनी तस्वीर से लोगों को हैरान किया है. निया शर्मा सड़क पर गाउन पहने दौड़ लगाती नजर आ रही हैं.